हल्द्वानी - खनन कारोबारी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी/नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले में एक खनन कारोबारी द्वारा कथित रूप से खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है।
घटना चोरगलियां कोतवाली क्षेत्र के गजेपुर गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया थाना क्षेत्र के गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल गांव में अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते थे. देर रात परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. कुछ देर बाद परिजनों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे. कमरे में कमलेश बेलवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे. आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।