सलाम | टिहरी में 103 वर्षीय पूर्णादेवी तोपवाल ने किया मतदान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। खासकर वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost टिहरी विधानसभा में 103 वर्षीय पूर्णादेवी तोपवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने
 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। खासकर वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

टिहरी विधानसभा में 103 वर्षीय पूर्णादेवी तोपवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने परिजनों की मदद से पोलिंग बूथ पर पहुंची 103 वर्षीय पूर्णादेवी तोपवाल का मतदान के प्रति जोश देखते ही बनता है।

इसी तरह अन्य पोलिंग बूथ पर भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अपने परिजनों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि  राज्य के चौथे विधानसभा चुनाव में 69 सीटों पर 628 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। एक प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है, जहां अब नौ मार्च को मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे 628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य के 75,13,547 मतदाता करेंगे।