दर्दनाक हादसा | शादी से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

देवप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कार दुर्घटना में एक युवा दंपति और उनके पुत्र की मौत हो गई।हादसा लछमोली-हिसरियाखाल मार्ग पर करीब दस बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक त्यूणा गांव निवासी एक दंपति अपने पुत्र के साथ चौरास से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी बगड्वालधार के पास
 

देवप्रयाग  (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कार दुर्घटना में एक युवा दंपति और उनके पुत्र की मौत हो गई।हादसा लछमोली-हिसरियाखाल मार्ग पर करीब दस बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक त्यूणा गांव निवासी एक दंपति अपने पुत्र के साथ चौरास से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी बगड्वालधार के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो  गई औऱ तीन लोग घायल हो गए जिन्हें श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलाव चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दादा की मौत हो गई और उनके दोनों पोते घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनाक्रम के मुताबिक थपलगांव निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी अपनी आल्टो कार से शुक्रवार दोपहर गौचर से थपलगांव जा रहे थे। उनके साथ उनके दोनों पोते भी कार में सवार थे। करीब पौने एक बजे वह सणगू गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे सणगू-सारी मोटर मार्ग पर छत के बल जा गिरी।

Follow us on twitter –  https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page –  https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/