उत्तराखंड में देर रात हुआ हादसा, खाई में गिरा ट्रक, 1 की हालत गंभीर

उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। देर रात SDRF टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से 1 किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। देर रात SDRF टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से 1 किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक था जिसमें 02 लोग सवार थे, ब्यासी से 01 किमी0 दूर वाहन के अनियंत्रित होने पर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। व ड्राईवर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई व उक्त व्यक्ति को रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">