उत्तराखंड | शादी में जा रहे 8 साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, मचा कोहराम

उत्तराखंड से दर्दनाक खबर मिली है। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीती शाम को गुलदार ने एक आठ साल के बच्चे को निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी बालक नवीन आठ वर्षीय पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।

guldar

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से दर्दनाक खबर मिली है। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीती शाम को गुलदार ने एक आठ साल के बच्चे को निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी बालक नवीन आठ वर्षीय पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।

इस दौरान दादी से आगे चल रहे मासूम पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। नवीन जब ना तो शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की। काफी तलाश के बाद देर रात नवीन का आधा खाया हुआ शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि गुलदार ने किसी मासूम को अपना निवाला बनाया। टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। दूसरी ओर इस घटना से गांव में आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को आपनी इस तरह मरता नहीं देख सकते। हर दिन वह दहशत में जी रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">