उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाला हादसा: 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस 100 मीटर नीचे खाई में गिरी, 8 की मौत
टिहरी (Uttarakhand Post) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई (गदेरे) में जा गिरी।
-
घटनास्थल: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के समीप।
-
यात्रियों की संख्या: बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। यह विश्वनाथ सेवा की बस थी जो सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी।
-
नुकसान और मौतें: शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश के लिए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
-
बचाव कार्य: सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। अब तक करीब 20 घायलों को बस और खाई से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
टिहरी बस हादसे में घायल हुए यात्रियों की सूची:
-
मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष) – पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
-
राहुल कुमार (24 वर्ष) – पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
-
अभिषेक (28 वर्ष) – पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
-
प्रत्यूष (23 वर्ष) – पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
-
अर्जुन सौरन (34 वर्ष) – पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
-
बुधन मुर्मू (50 वर्ष) – पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
-
आयरा (3 वर्ष) – पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम।
-
नूर जहां (26 वर्ष) – पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम।
-
राजकुमार (32 वर्ष) – पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
-
जतिन (21 वर्ष) – पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
-
पंकज नेगी (31 वर्ष) – पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
-
संतोष कुमार (38 वर्ष) – पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
-
वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) – पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
प्रशासन और राहत दलों द्वारा बचाव अभियान अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है।