लोकसभा चुनाव | BJP उम्मीदवार के परिवार के पास है 200 करोड़ की संपत्ति, और जानिए

माला राज्य लक्ष्मी शाह के पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं। उनके पास लग्जरी कारें भी हैं। उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं है। प्रत्याशी के खिलाफ कोई वाद व मुकदमा विचाराधीन नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में शाह परिवार की ओर से करीब सवा सात करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) नामांकन में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने बारे में, संपत्ति के बारे में पूरा ब्यौरा देना होता है। मंगलवार को टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन में परिवार समेत अपनी निजी संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया।

माला राज्य लक्ष्मी शाह परिवार के पास वर्तमान में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि सात करोड़ से अधिक की निजी संपत्ति प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पास है। शाह परिवार की कुल संपत्ति वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 185 करोड़ बताई गई थी, जिसमें करीब 15 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

माला राज्य लक्ष्मी शाह की निजी संपत्ति 12 वर्ष पूर्व 1.5 करोड़ रुपये थी। अब सात करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं अचल संपत्ति वर्ष 80 लाख रुपये से बढ़कर 90 लाख रुपये हो गई है।

प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पति मनुजेंद्र शाह की चल संपत्ति में इजाफा दर्ज किया गया है। यह 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 46 करोड़ रुपये पहुंच गई है। उनकी अचल संपत्ति 130 करोड़ रुपये से 147 करोड़ रुपये हो गई है। उनके परिवार के पास हिंदू अविभाजित कुटुंब की संपत्ति साढ़े तीन करोड़ रुपये है, जबकि कुल देनदारी करीब 17 करोड़ रुपये है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

माला राज्य लक्ष्मी शाह के पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं। उनके पास लग्जरी कारें भी हैं। उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं है। प्रत्याशी के खिलाफ कोई वाद व मुकदमा विचाराधीन नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में शाह परिवार की ओर से करीब सवा सात करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया गया है।

आपको बता दें कि माला राज्य लक्ष्मी शाह पर बीजेपी पर बीजेपी ने एक बार फिर  से भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। 2019 के चुनाव में भी टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत हासिल की थी। शाह का मुकाबला इस बार कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला से है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। उनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये के करीब है। इसमें 10 लाख 22 हजार रुपए नगद हैं। तीन करोड़ रुपये के भूमि व मकान और करीब तीन करोड़ रुपये के विरासती संपत्ति है। उनके नाम पर कोई भी मुकदमा विचाराधीन नहीं है।

टिहरी लोकसभा सीट पर इस बार क्या होगा। बीजेपी एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी या फिर कांग्रेस यहां बीजेपी की मौजूदा सांसद को हराने में कामयाब होगी, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।