लोकसभा चुनाव | टिहरी संसदीय सीट से बीजेपी के इस नेता ने ठोकी दावेदारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) धनोल्टी के पूर्व विधायक और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ ने टिहरी लोक सभा चुनाव से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में महावीर सिंह रांगड़ जनता में लोक्रप्रिय नेता है और पहाड़ में उनकी गिनती जमीन से जुड़े एवं जनता की
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) धनोल्टी के पूर्व विधायक और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ ने टिहरी लोक सभा चुनाव से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है।

टिहरी लोकसभा क्षेत्र में महावीर सिंह रांगड़ जनता में लोक्रप्रिय नेता है और पहाड़ में उनकी गिनती जमीन से जुड़े एवं जनता की भलाई के कार्यो में अग्रणी रहने वाले नेताओ में की जाती हैं। विधानसभा चुनाव में उनका हर घर में जन संपर्क अभियान प्रदेश में उस समय चर्चा का विषय रहा था।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, स्वास्थ और पर्यटन में सरकार द्वारा कई योजनाएं बनायीं जा रही हैं और इनको पूरा करने की तय सीमा भी निश्चित की जा रही हैं।

सूत्रों की माने तो महावीर सिंह रांगड़ ने भारतीय जनता पार्टी हाईकमान से दिल्ली में टिहरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। जनता का मिजाज़ जानने के लिए जब उत्तराखंड पोस्ट की टीम में लोगो से बात की तो ज़्यादातर लोगो ने महावीर सिंह को भाजपा सांसद प्रत्याशी के लिए पहली पसंद बताया। हाल ही में महावीर सिंह रांगड़ द्वारा चलाये जा रहे स्व रोज़गार अभियान का पहाड़ में रहने वाले युवाओं के बीच सकारात्मक प्रभाव दिखा।

महावीर सिंह रांगर

महावीर सिंह रांगड़ का मानना है की यह पार्टी तय करेगी कि किसको चुनाव लड़ना है मेरी दावेदारी मजबूत है। वहीं कहा कि जिसको भी टिकट मिलेगा टिहरी संसदीय सीट से जीत निश्चित होगी। टिहरी संसदीय क्षेत्र का सबसे बड़ा क्षेत्र धनोल्टी का है जहां उनके द्वारा बहुत कार्य किया गया है। महावीर सिंह रांगड़ की चर्चा ऐसे नेताओ में होती है जिनके पास यदि कोई मदद के लिए जाता है तो वह उसकी मदद अवश्य करते है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/