उत्तराखंड | भाजपा विधायक ने शादी में दुल्हन को दिया ये तोहफा, मिला नोटिस

टिहरी(उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी के भाजपा विधायक को एक विवाह समारोह में दुल्हन को मांग टीका भेंट करने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को चंबा ब्लॉक के तुंगोली गांव में विधायक धन सिंह नेगी ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के
 

 टिहरी(उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी के भाजपा विधायक को एक विवाह समारोह में दुल्हन को मांग टीका भेंट करने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को चंबा ब्लॉक के तुंगोली गांव में विधायक धन सिंह नेगी ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक विवाह समारोह में शामिल होकर दुल्हन को मांग टीका भेंट किया था।

 सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र जुवांठा ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए विधायक नेगी को 48 घंटे में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।आचार संहिता लागू होने के बाद स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करने का यह मामला सोशल मीडिया में भी आया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/