उत्तराखंड | खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

टिहरी(उत्तराखंड पोस्ट) देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर साकणीधार के समीप एक कार के खाई में गिर गई हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे।कार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी।तभी
 

टिहरी(उत्तराखंड पोस्ट) देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर साकणीधार के समीप एक कार के खाई में गिर गई हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे।कार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी।तभी चालक साकणीधार के निकट कार से संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।  दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला घायल है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost