उत्तराखंड | हादसे का शिकार हुई दूल्हे की कार, आमने-सामने हुई भिड़ंत

कार में चालक अमित सहित अन्य तीन लोग सवार थे। जबकि बुलेरो से छिद्दरवाला जा रहे छह लोगों में से पूरब सिंह पुत्र गबर सिंह निवासी घनसाली को भी हल्की चोट आई है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Car

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में दूल्हे की कार की सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार टिहरी-ऋषिकेश रोड पर थान गांव से पहले एक कार और बुलेरो की टक्कर हो गई। जिससे हरिद्वार से बरात लेकर चमियाला जा रही कार में सवार दूल्हा आशीष पुत्र राजपाल के सिर पर चोट लग गई।

कार में चालक अमित सहित अन्य तीन लोग सवार थे। जबकि बुलेरो से छिद्दरवाला जा रहे छह लोगों में से पूरब सिंह पुत्र गबर सिंह निवासी घनसाली को भी हल्की चोट आई है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. पुखराज ने बताया कि दूल्हे के माथे पर तीन और दूसरे घायल के सिर पर चार टांके लगाए गए। दोनों की स्थिति सामान्य होने पर वह अपने गंतव्य को चले गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद उन्हें दूसरे वाहन से जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि चालकों के जल्दबाजी में होने कारण यह हादसा हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">