उत्तराखंड | सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, साल के पहले दिन परिवार में मचा कोहराम

टिहरी(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की आज सुबह विकासनगर से डामटा की ओर अपनी
 
 टिहरी( उत्तराखंड   पोस्ट) दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की आज सुबह विकासनगर से डामटा की ओर अपनी कार से जा रहे थे।यहां जौनपुर विकास खंड के सुमन क्यारी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी।
हादसे में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost