अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय भिकियासैंण से तहसीलदार बर्खा जलाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची. SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली।
वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक जागरी का कार्य करते थे और ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने तीनों शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।