उत्तराखंड | संपत्ति के लिए अपनों ने ही कर दी 11 दिन के मासूम की हत्या

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया और संपत्ति पर कब्जे के लिए उसके 11 दिन के मासूम बेटे की हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कोर्ट के
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया और संपत्ति पर कब्जे के लिए उसके 11 दिन के मासूम बेटे की हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर तीन संजय नगर खेड़ा निवासी सपना पुत्र मुलखराज ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2016 को उसका विवाह सूरजपुर नंबर एक भैंसिया गदरपुर निवासी विकास कक्कड़ के साथ हुआ था। शादी के 10 माह बाद ही उसकी सास की मौत हो गई। इसके बाद से ननद नीरू उर्फ सुहानी, मीनाक्षी बाठला और ननदोई कपिल और राहुल ने उसके घर में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उन्होंने उसके पति को दहेज के लिए उकसाने लगे। साथ ही वह पति की संपत्ति भी हड़पना चाहते थे।

इस दौरान एक मार्च 2019 को उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से ननद और ननदोई संपत्ति छूटने के डर से उसके बेटे को मारने की फिराक में थे। महिला ने बताया कि 12 मार्च को वह किसी काम से बाहर गई थी। जब वह लौटकर आई तो कमरे में उसका बेटा मृत पड़ा मिला। उसने जब ससुरालियों पर बेटे की मौत का आरोप लगाया तो ससुरालियों ने उससे माफी मांगकर तब मामला रफादफा कर दिया। इसके बाद बीते 26 जून को सुहानी, मीनाक्षी, कपिल और राहुल ने उससे दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost