बड़ी खबर | उत्तराखंड में सामने आए 3 और पॉजिटिव केस, राज्य में अब कोरोना के 10 मरीज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2069 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 53 लोगों की इस घातक वायरस ने जान ले ली है, जबकि 155 लोग या तो ठीक हो
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2069 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 53 लोगों की इस घातक वायरस ने जान ले ली है, जबकि 155 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है।

इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक उत्तराखंड में 3 और पॉजिटिव केस सामने आने के बाद से हडकंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तबलीगी जमात के 245 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक यह तीनो मरीज उधमसिंह नगर जिले के है। बताया गया कि संक्रमित पाये गये तीनों मरीज पुरुष हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost