उत्तराखंड से बड़ी खबर, भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,मची सनसनी
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। पंतनगर में बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है।
May 14, 2022, 17:25 IST
पंतनगर (उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। पंतनगर में बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 में शनिवार सुबह बदमाशों ने भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोलियों से भून दिया।। संदीप कार्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे खनन माफिया का हाथ बताया जा रहा है। हत्या के पीछे खनन को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।