उत्तराखंड से बड़ी खबर- यहां यह अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
उधमसिंह नगर के किच्छा से बड़ी खबर साममने आ रही है। किच्छा तहसील के राजस्व उप निरीक्षक कानूनगो को विजलेंस की टीम ने पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कानूनगो ने कृषि भूमि की नाप करने के एवज में घूस ली थी।
Jan 24, 2023, 13:55 IST

किच्छा (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंह नगर के किच्छा से बड़ी खबर साममने आ रही है। किच्छा तहसील के राजस्व उप निरीक्षक कानूनगो को विजलेंस की टीम ने पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कानूनगो ने कृषि भूमि की नाप करने के एवज में घूस ली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो धनेश कुमार को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है,
शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000 की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।