उत्तराखंड- आपसी विवाद में साथी ने 9वीं के छात्र पर तमंचे से झोंका फायर, मचा हड़कंप

ऊधमसिंह नगर जिले के खेड़ा में आपसी विवाद में एक किशोर ने अपने साथी पर फायर झोंक दिया। हादसे में किशोर के हाथ में गोली लगी घटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट)  ऊधमसिंह नगर जिले के खेड़ा में आपसी विवाद में एक किशोर ने अपने साथी पर फायर झोंक दिया। हादसे में किशोर के हाथ में गोली लगी घटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया गया है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।

खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है