उत्तराखंड | उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 मई को मतदान, 21 मई को होगी मतगणना

अधिसूचना के मुताबिक, दोनों ही पंचायतों के लिए पांच और छह मई को नामांकन, सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, आठ मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 मई को चुनाव होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राज्य निर्वाचन आयोग ने ऊधमसिंह नगर जिले की केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर दोनों नगर पंचायतों के उपचुनाव 19 मई को होंगे जबकि मतगणना 21 मई को होगी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है औऱ इसके साथ दोनों नगर पंचायतों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि लंबे समय से इन दोनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। अधिसूचना के मुताबिक, दोनों ही पंचायतों के लिए पांच और छह मई को नामांकन, सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, आठ मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 मई को चुनाव होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते शक्तिगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुक्रांत ब्रह्म की मौत हो गई थी। तब से यह कुर्सी खाली है। जबकि केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष हमीद अली ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ा था। जिसकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने उनका निर्वाचन अवैध घोषित करते हुए तीन माह के भीतर सरकार को यहां उप चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर दोनों नगर पंचायतों में उपचुनाव हो रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">