उत्तराखंड | बीजेपी नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधम सिंह नगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जिले के शांतिपुरी नंबर तीन में खनन पट्टे के रास्ते को लेकर हुए विवाद के पड़ोसी ने ही भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल महामंत्री संदीप शनिवार सुबह संदीप पत्नी को लेकर रुद्रपुर से शांतिपुरी पहुंचे थे। यहां पड़ोसी ने संदीप के खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को रोक दिया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

संदीप रास्ता खोलने लगा तो आरोपी पड़ोसी अपने भाई और पिता के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ने संदीप पर गोली चला दी। आनन फानन में संदीप को अस्पताल लाया गया। रुद्रपुर के निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।