उत्तराखंड | सुबह-सुबह किसान नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधम सिंह नगर में एक सनसनीखेज वारदात में काशीपुर के ग्राम जुड़का में बदमाशों ने एक किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां बाइक सवार नकाबपोश पहुंचे। हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। प्रथमिक जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश में हत्या का लग रहा है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।