उत्तराखंड | उधम सिंह नगर पुलिस ने पकड़ा अवैध ​हथियारों का बड़ा जखीरा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने अवैध असलखों के जखीरे को बरामद किया है। ऊधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध असलहों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

किच्छा, ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने अवैध असलखों के जखीरे को बरामद किया है। ऊधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध असलहों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अवैध असलहों और उनके सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की और इसमें हमें सफलता भी मिली और 7 पिस्टल, तीन तमंचे और 76 कारतूस को बरामद किया है।

एसएसपी ने बताया कि ये लोग अवैध असलहों की सप्लाई करते थे और बरामद हथियार हाई क्वालिटी के हैं। आरोपी किच्छा, रुद्रपुर, सितारगंज में असलहों की सप्लाई करते थे। इससे हमने भविष्य में होने वाली संगीन घटनाओं से हमने बचाया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एसएसपी ने बताया कि एटा जिले से आरोपी हथियार खरीदते थे। आरोपी हाई क्वालिटी पिस्टल को 25 हजार में खरीदकर उसे आगे 50 हजार रुपये तक बेचते थे।

उन्होंने बताया कि इस काम में लगी पुलिस टीम को मैं ने 10 हजार रुपये का नकद पुरुस्कार देने का ऐलान किया है और डीआईजी ने भी 10 हजार ईनाम देने की घोषणा की है ताकि टीम का उत्साहवर्धन हो।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">