उत्तराखंड | युवकों ने भाजपा नेताओं पर किया जानलेवा हमला, दो गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में मुख्य मार्ग पर गड्ढे भरते समय मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में शुक्रवार को विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने भाजपा विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता पर पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां भाजपा विधायक प्रतिनिधि की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गदरपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में मुख्य मार्ग पर गड्ढे भरते समय मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में शुक्रवार को विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने भाजपा विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता पर पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां भाजपा विधायक प्रतिनिधि की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात कर दी गई। देर रात किसी तरह से मामला शांत हुआ। दरअसल, BJP नेता सचिन बत्रा मुख्य बाजार महेंद्र पेट्रोल पंप के सामने बने गड्ढों को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भरवा रहे थे। उसी दौरान पत्थर पुरी निवासी दो मुस्लिम युवक बाइक से निकले। सचिन बत्रा को उनकी बाइक लगते-लगते बची तो उन्होंने डांट लगा दी। साथ ही कहा कि बाइक देखकर चलाओ। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इस बीच भाजपा नेता और पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बीच वहां से निकल रहे विधायक प्रतिनिधि राजेश गुंबर मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने आए तो मुस्लिम युवकों ने उन पर भी डंडों से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

भाजपा नेताओं पर हमले की सूचना से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजेश पांडे भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपित पिता-पुत्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि हमने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, इस मामले में लिप्त किसी भी हमलावार को बक्शा नहीं जायेगा।