उत्तराखंड से बुरी खबर, BJP के एक और नेता का कोरोना से निधन

 
उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। 
 

उधमसिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरोना के 4339 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 142349 पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को 49 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

इसी बीच खबर सामने आई है कि उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म नगर पंचायत के अध्यक्ष,भाजपा नेता सुकान्त ब्रह्म का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं इलाज के उपचार के दौरान शुक्रवार को जिला चिकित्सालय रूद्रपुर में उनकी मौत हो गई।