उत्तराखंड - यहां अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी, जानिए पूरा मामला

 
 

रुद्रपुर  ( उत्तराखंड पोस्ट) अवैध रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

महिला का नाम रजिया बेगम है बताया जा रहा कि बिना वैध वीजा के गदरपुर क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस और खुफिया एजेंसी की जांच के बाद उसे डिटेन किया गया है। 

 

जानकारी के मुताबिक, रजिया वर्ष 2019 में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत आई थी। यहां उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी से हुई। दोनों के दोनों के बीच मित्रता बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा  दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद रजिया ने वैध पासपोर्ट और वीजा लेकर भारत प्रवेश किया और 31 मई 2019 को नाजिम कुरेशी से विवाह किया। शादी के बाद रजिया कुछ समय भारत में रही और फिर वीजा समाप्त होने पर बांग्लादेश वापस लौट गई।

 फिर वीजा लेकर दोबारा भारत लौटी। हालांकि 2020 के बाद उसका वीजा और 2024 में पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद भी रजिया भारत में अवैध रूप से रह रही थी। 2022 से 2025 तक वह हरियाणा में पति के साथ रही…फिर गदरपुर आकर रहने लगी

अब पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया है और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिसके बाद उसे कुछ दिनों के बाद बांग्लादेश के बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा.