बड़ी खबर। सीएम धामी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। अचानक खराब मौसम के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलिकॉप्टर की  पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
 
 

पंतनगर (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। अचानक खराब मौसम के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलिकॉप्टर की  पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून  जा रहे थे। इस दौरान तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। आनन फानन में पायलट ने  हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी  इसके बाद सीएम पंतनगर में ही रुके हुए हैं।। फिलहाल बताया जा रहा है कि मौसम साफ होते ही सीएम देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।