उत्तराखंड से बड़ी खबर, 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

 
उधमसिंह नगर के सितारगंज में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
 

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंह नगर के सितारगंज में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 दिसम्बर को 20 साल का युवक शुभम उसकी 4 साल की बेटी को बहला फुसला कर ले गया। युवक ने उनकी बेटी को चीज दिलाने के बहाने बुलाया औऱ घर में दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में जब स्वजनों को पता चला तो उन्होंने मामले से पुलिस को बताया। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है।

 बताया गया है कि आरोपित शुभम को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।