उत्तराखंड से बड़ी खबर | यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार दोपहर में सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
Updated: Apr 12, 2021, 17:17 IST
रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट)उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में सोमवार दोपहर में भीषण आग लग गई।
फैक्टरी से धुंआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे अफरा तफरी मच गई।आनन-फानन में फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।
पुलिस और दमकल विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।