उत्तराखंड से बड़ी खबर- यहां नदी से मानव अंग मिलने से फैली सनसनी

उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई।
 
Breaking News
 

बाजपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।