परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में नई राजनीतिक दिशा देगी: प्रधान

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नोटबंदी का फैसला गरीबों के हित में है। इस मसले को लेकर विरोधी दलों के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इसे जनता समझ चुकी है। उन्होंन कहा कि केंद्र
 

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नोटबंदी का फैसला गरीबों के हित में है। इस मसले को लेकर विरोधी दलों के नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इसे जनता समझ चुकी है।

उन्होंन कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। इसे विरोधी दल पचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में वे बौखलाहट में जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में नई राजनीतिक दिशा देगी। इससे घोटाला करने वालों की सरकार का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पलायन और बेरोजगारी प्रमुख समस्या है। इसे कांग्रेस सरकार हल नहीं कर सकी है। वह जनता को भ्रमित कर राज करना चाहती है, लेकिन जनता अब जागरुक हो गई है।

allowfullscreen

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता सरकार को सबक सिखाएगी। परिवर्तन यात्रा में सांसद भगत सिंह कोशियारी, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, बलराज पासी, धर्म सिंह रावत, प्रकाश पंत, विधायक पुष्कर सिंह धामी आदि नेता मौजूद थे।

allowfullscreen