उत्तराखंड हुआ शर्मसार | कलियुगी भाई ने की सगी बहन से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने बचाया

रूद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। गनीमत रही कि लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे आरोपी भाई के चंगुल से बचा लिया। जानकारी के मुताबिक
 

रूद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। गनीमत रही कि लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे आरोपी भाई के चंगुल से बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार के रहता है, पिता सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। घर में उसका नाबालिग बेटा (17) और उसकी 15 वर्षीय बेटी जो कि नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई है।

बताया गया कि रविवार की शाम सिडकुल कर्मी पत्नी के साथ कहीं गया था। घर में उसकी बेटी और बेटा थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर लड़की को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost     

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost