उत्तराखंड | दुल्हन के चाचा को बस न रौंदा, मौत, अगले माह होनी थी बेटी की शादी

उधमसिंहनगर (उत्तराखंड पोस्ट) जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा से एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां बरात के पंडाल के पास स्थित हाईवे पर खड़े दुल्हन के चाचा को बस ने टक्कर मार दी जिससे उनके मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक किच्छा के निकटवर्ती ग्राम बरा में शुक्रवार रात को शादी के
 

उधमसिंहनगर (उत्तराखंड पोस्ट) जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा से एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां बरात के पंडाल के पास स्थित हाईवे पर खड़े दुल्हन के चाचा को बस ने टक्कर मार दी जिससे उनके मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक किच्छा के निकटवर्ती ग्राम बरा में शुक्रवार रात को शादी के कार्यक्रम चल रहा था। कि रात करीब 12 बजे दुल्हन के चाचा बरात के पंडाल के पास स्थित हाईवे पर खड़े थे। इस बीच सितारगंज की ओर जा रही प्राइवेट बस ने दुल्हन के चाचा को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घयल हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने कुछ देर के लिए बस रोकी और फिर इसे लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और सितारगंज एवं नानकमता पुलिस को हादसे की सूचना दी। देर रात नानकमता पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया।

शनिवार सुबह शोकाकुल वातावरण में एक ओर सुबह भतीजी की डोली विदा हुई, वहीं दूसरी तरफ चाचा के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। दोपहर बाद उनकी अंत्येष्टि की गई। बताया गया कि मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी विवाहित है जबकि दूसरी बेटी का विवाह 10 जून को तय हुआ है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost