उत्तराखंड में ठप हुआ विकास : अजय भटट्

अपनी चेतना यात्रा के तहत खटीमा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। भट्ट ने कहा कि उनकी जन चेतना यात्रा ने मुख्यमंत्री की चेतना को जगाने का काम किया है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में जन संवाद यात्रा शुरु की है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में रामपुर-काठगोदाम हाईवे फोरलेन के लिए आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उद्घाटन कार्यक्रम में गडकरी के आने से पहले ही मुख्यमंत्री रावत के चले जाने को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए रावत पर निशाना साधा। चेतना यात्रा पर बोलते हुए अजय भट्ट ने कहा कि उनकी ये चेतना यात्रा 2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का आगाज़ है। यात्रा को 2017 चुनाव का आगाज बताते हुए कहा कि चेतना यात्रा में उमड़ रहे भारी जन सैलाब को देखकर लगता है कि उत्तराखंड में विकास ठप हो गया है।