PM की नजर में अडानी-अंबानी की कमाई सफेद, मजदूर-किसान की काली: CM

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई है। बीजेपी नेता परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार को कोसने में जुटे हैं, जबकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला
 

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई है।

बीजेपी नेता परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार को कोसने में जुटे हैं, जबकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती आई है। रावत ने कहा कि प्रदेश के विकास में बाधा डालने वाले भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं, लेकिन जनता को भ्रमित होने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि अच्छे दिन लाने वाले गरीब मजदूरों को छल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की नजर में अडानी और अंबानी की कमाई सफेद है, बाकी मजदूर किसानों की कमाई काली है।