उत्तराखंड | शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की मौत, मचा हडकंप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के उधमसिंहनगर से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर युवक की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर शादी समारोह
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के उधमसिंहनगर से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां  बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर युवक की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते शुक्रवार की है। करीब दस बजे 10 केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेरिया दौलत निवासी गुरप्रीत सिंह का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इस बीच वहां गहमागहमी हो गई। जानकारी के अनुसार, डीजे ऑपरेटर युवक ने डीजे को समेट कर बंद कर दिया। जिस पर शादी की खुशी में कुछ युवक शोरगुल कर मस्ती करने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने तंमचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

DEMO PIC

आनन फानन में डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली चलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost