उत्तराखंड | ATM के सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, बच्चे को जा लगी

जसपुर(उत्तराखंड पोस्ट) जसपुर में ATM में कैश जमा कराने आए गार्ड की बंदूक से चली गोली एक बच्चे को लग गई। वहीं पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक ATM में कैश भरने के बाद वह अपनी बंदूक चेक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक
 

जसपुर(उत्तराखंड पोस्ट) जसपुर में ATM में कैश जमा कराने आए गार्ड की बंदूक से चली गोली एक बच्चे को लग गई। वहीं पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक ATM में कैश भरने के बाद वह अपनी बंदूक चेक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई और गोली दीवार पर टकराकर उसके छर्रे सड़क पर जा रहे अदनान (10) पुत्र अफजाल निवासी मोहल्ला दिला सिंह की लग गई।परिजनों ने बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया उसके बाद उसे काशीपुर रेफर किया गया है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost