उत्तराखंड | पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या, फिर खुद को भी मारा चाकू

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार सुबह एक युवक ने पहले अपनी 22 साल की पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिलासपुर निवासी आकाश सिडकुल कंपनी में काम करता है। वह अपनी पत्नी
 

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार सुबह एक युवक ने पहले अपनी 22 साल की पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिलासपुर निवासी आकाश सिडकुल कंपनी में काम करता है। वह अपनी पत्नी बबली के साथ ट्रांजिट कैम्प में रविंद्रनगर में किराए में रहता है। शनिवार सुबह किसी बात पर आकाश और उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया।

इस पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बबली को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश की हालत गंभीर है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टथा पत्नी बबली का मुँह दबाकर आकाश ने आत्महत्या का प्रयास किया है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost