शर्मनाक | 75 साल की महिला से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में शर्मसार कर देने वाली घटना में होली की रात 75 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है। वहीं गैंगरेप की शिकार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई
 

ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में शर्मसार कर देने वाली घटना में होली की रात 75 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है। वहीं गैंगरेप की शिकार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पंतनगर के एन ब्लॉक में घर में घुसकर आरोपियों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप किया, जिसके बाद महिला की मौत भी हो गई।