उत्तराखंड | कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, दोस्‍त गंभीर

 उधम सिंह नगर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सितारगंज में बाइक सवार एक किशोर की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया  है।
 
 

उधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सितारगंज में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया  है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम लक्ष्मी झाला निवासी विवेक पुत्र राजू उम्र 16 साल अपने साथी सोहन सिंह के साथ बाइक से सितारगंज से लौट रहा था।तभी सिडकुल रोड पर उनकी बाइक को एक कैंटर ने टक्कर मार दी।

 हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल दोनों बाइक सवारों को 108 से सीएचसी सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया मोहन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया।

कैंटर चालक मौके पर वाहन को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।