उत्तराखंड में शर्मसार हुई इंसानियत! 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)   उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है.

 

 

यहां एक 13 साल की मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं।  मिली जानकारी के अनुसार, वाटर पार्क जाने के बहाने नाबालिग को एक होटल ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया.

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कई टीमों को गठित किया गया है।

ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रुद्रपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तहरीर दी है।  पीड़िता की मां ने बताया कि 13 साल की बेटी छह जुलाई की दोपहर में मोहल्ले की एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों ड़कियां मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं।

सहेली का मुहंबोला भाई निकला दरिंदा

इसी बीच वहां एक युवक बाइक से पहुंचा। युवक मॉल में काम करता है। पीड़िता की सहेली का मुंहबोला भाई है। युवक के साथ उसका चाचा भी था। युवक ने पीड़िता की सहेली को कहा कि वो पीछे से आए और 13 साल की बच्ची को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, किया गैंपरेप

आरोप है कि युवक और उसका साथी बच्ची को लालपुर में टोल प्लाजा के पास एक होटल में लेकर गए। वहां दोनों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। बेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। दरिंदें यहीं नहीं रुके। उन्होंने 2 से 3 अन्य युवकों को होटल में बुलाया। उन अज्ञात युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पूरी रात बनाकर रखा बंधक

पीड़िता को पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। सुबह होते ही 7 जुलाई को आरोपी पीड़िता को होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता सड़क पर रोती-चिल्लाती हुई एक स्थानीय दुकानदार से मदद मांगी। फोन पर मां को आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही बदहवास मां मौके पर पहुंचकर पुलिस को भी सूचित किया।