पढ़ें- मुख्यमंत्री हरीश रावत कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ?

आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत पहाड़ की किसी विधानसभा सीट की बजाए मैदान की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हरीश रावत के पुत्र व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने खटीमा में मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बात कही। रावत ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने
 

आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत पहाड़ की किसी विधानसभा सीट की बजाए मैदान की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हरीश रावत के पुत्र व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने खटीमा में मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बात कही। रावत ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया।

50 सीट पर जीत का दावा | उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत कांग्रेस प्रदेश की 70 में से 50 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर दोबारा से अपनी सरकार बनाएगी।

बागियों पर निशाना | कांग्रेस के बागियों पर निशाना साधते हुए आनंद रावत ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों पर घोटाले का आरोप लगाया आज उन्हें ही अपनी गोद में बिठा लिया है। उन्होंने कहा किखुद भाजपा भी उन्हें ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।