मैजिक गाड़ी के ड्राइवर की सरेआम गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक मैजिक चालक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह सवारी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। संजय वन के पास एक बाइक सवार मैजिक को रुकवा लिया। यात्रियों के अनुसार इसके बाद चालक उसके पास गया। कुछ पल बात
 

रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक मैजिक चालक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह सवारी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। संजय वन के पास एक बाइक सवार मैजिक को रुकवा लिया। यात्रियों के अनुसार इसके बाद चालक उसके पास गया। कुछ पल बात कर जैसे ही हरविंदर ने मैजिक चलने लगा तो बदमाश ने उसे गोली मार दी। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पंकज भट्ट समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

घायल चालक हरविंदर सहित उसमें सवार दरबान सिंह निवासी जागेश्वर, दीपा निवासी अल्मोड़ा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चालक हरविंदर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।