आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं BJP और कांग्रेस: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंची। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा इन्हें वोट मत दो। मायावती ने कहा कि उत्तराखंड में बीएसपी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों
 

बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंची। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा इन्हें वोट मत दो।

मायावती ने कहा कि उत्तराखंड में बीएसपी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन सोच समझ कर किया गया है। उत्तराखंड में दलितों का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में हर बार सरकार गलत हाथों में रही।


मायावती ने कहा कि अगर बसपा सत्ता में आई तो सर्वसमाज की समस्याओं का हल होगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी नीतियां रखने और पिछड़ी जातियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

मायावती ने कहा कि दोनों पार्टियां देश में दलितों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उसे रोकने के लिए बसपा का साथ दें।