शर्मनाक | स्वतंत्रता दिवस पर यहां हुआ तिरंगे का अपमान ?

स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिण कश्मीर के त्राल में राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाया तो वहीं उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बैंक कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के पास
 

स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिण कश्मीर के त्राल में राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाया तो वहीं उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बैंक कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के पास सुल्तानपुर पट्टी में बैंक ऑफ बड़ौदा की छत पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। वहां से गुजर रहे कुछ जागरुक लोगों ने राष्ट्रीय झंडा को उल्टा लहराते देखर ध्वज को सीधा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उल्टे लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में उल्टा ध्वज फहराकर इसका अपमान करने पर लोग इसके पीछे दोषी व्यक्ति को खूब कोस भी रहे हैं।