खुशखबरी | 10 साल बढ़ाई पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर रखने की आयु सीमा, जानिए

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) पीआरडी के जवानों की ड्यूटी पर रखने की उम्र 60 वर्ष कर दिया है। इससे अब पीआरडी जवानों को 10 साल और ड्यूटी करने को मिलेगी।विभागीय मुख्यालय से जिला कार्यालय में इस आदेश का पत्र पहुंच गया है। बता दें वर्तमान में जिले में1049 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। बढ़ती बेरोजगारी के चलते एमए
 

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) पीआरडी के जवानों की ड्यूटी पर रखने की उम्र 60 वर्ष कर दिया है। इससे अब पीआरडी जवानों को 10 साल और ड्यूटी करने को मिलेगी।विभागीय मुख्यालय से जिला कार्यालय में इस आदेश का पत्र पहुंच गया है।

बता दें वर्तमान में जिले में1049 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। बढ़ती बेरोजगारी के चलते एमए पास युवक भी पीआरडी जवान बनने को मजबूर हैं, जबकि पहले ही कार्यरत पीआरडी जवानों को पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिल पा रही है।

दरअसल अब तक पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर रखने की उम्र 50 वर्ष निर्धारित की थी,युवा कल्याण विभाग ने जिसे बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। इससे अब पीआरडी जवानों को 10 साल और ड्यूटी करने को मिलेगी।

.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost