उत्तराखंड | भाजपा के इस वरिष्ठ नेता का निधन, जाने से पहले कर गए नेत्रदान

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी का निधन हो गया। सुभाष की पत्नी और दो पुत्रों का पहले ही निधन हो चुका है। शहर के खेड़ा निवासी सुभाष चतुर्वेदी (85) कुछ दिन से बीमार थे। रविवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी का निधन हो गया। सुभाष की पत्नी और दो पुत्रों का पहले ही निधन हो चुका है। शहर के खेड़ा निवासी सुभाष चतुर्वेदी (85) कुछ दिन से बीमार थे। रविवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुभाष चतुर्वेदी के निधन के बाद परिजनों ने उनकी नेत्रदान की इच्छा पूरी की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश तनेजा ने मुरादाबाद से नेत्रदान टीम बुलाई। टीम ने समय से पहुंचकर नेत्रदान की कार्यवाई पूरी की। उनकी आंखे दो नेत्रहीन लोगों को दी जाएंगी। आपको बता दें कि सुभाष चतुर्वेदी वर्ष 1971 और 1989 में रुद्रपुर पालिकाध्यक्ष चुने गए थे।

पालिकाध्यक्ष रहने के दौरान इमरजेंसी के समय में वह 19 महीने जेल में रहे थे। वह शुरुआत से ही जनसंघ से जुड़े और भाजपा को तराई क्षेत्र में स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान था। बता दें कि प्रदेश की खंडूड़ी सरकार में उन्हें वर्ष 2008 में दर्जा राज्य मंत्री बनाया गया था।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/