कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यशपाल आर्य रहे सूत्रधार

ऊधमसिंह नगर में यशपाल आर्य के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उनके पुत्र सुरेश गंगवार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह घोषणा उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए यशपाल आर्य के आवास पर की। पिता पुत्र ने कांग्रेस प्रदेश
 

ऊधमसिंह नगर में यशपाल आर्य के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उनके पुत्र सुरेश गंगवार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह घोषणा उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए यशपाल आर्य के आवास पर की। पिता पुत्र ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा फैक्स के जरिए भेज दिया है।

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

सूत्रों की माने तो गंगवार जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले लेंगे। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार किच्छा विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे। तीन दिन पहले तक वह आश्वस्त थे कि उन्हें ही टिकट मिलेगा।

उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें टिकट देने का अश्वासन दिया था। हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सुरेश गंगवार को यह आभास हो गया था कि उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जा रहा है।