उत्तराखंड- तीन दिन से लापता मासूम का शव यहां मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

 
 

बाजपुर (उत्तराखंड पोस्ट)  उधमसिंहनगर ज़िले से दुखद खबर सामने आई है। यहां बाजपुर के नरखेड़ा गांव में नाले से मासूम का शव मिला है। जिस से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि तीन दिन पहले मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। लेकिन इसी दौरान वो अचानक से कहीं गायब हो गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नरखेड़ा गांव निवासी अजय कुमार का तीन साल का बेटा 28 जनवरी को दोपहर के समय घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच अचानक से वह गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। पुलिस टीम बच्चे की तलाश कर रही थी।

 

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए घर के पास ही नाले में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नाले का पानी निकालकर जेसीबी मशीन से खोजबीन की। इसी दौरान मासूम का शव नाले से ही बरामद हुआ। शव के मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है।