त्रिवेंद्र की अधिकारियों को नसीहत- नई कार्य संस्कृति अपनाएं, निर्धारित समय में पूरे करें विकास कार्य

रूद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, रूद्रपुर में आयोजित जनपद ऊधम सिंह नगर में किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि अधिकारी हमेशा विकास कार्यो को मूर्तरूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, विधायकों एवं सांसदो से भी राय मशविरा करें। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों
 

रूद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, रूद्रपुर में आयोजित जनपद ऊधम सिंह नगर में किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि अधिकारी हमेशा विकास कार्यो को मूर्तरूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, विधायकों एवं सांसदो से भी राय मशविरा करें।

उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पास वास्तविक जानकारियां होती है और प्रत्येक विधायक क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यो को अच्छा अंजाम दे सकते हैं। उन्होने कहा जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नही निभा रहे है, यह भी एक प्रकार का  भ्रष्टाचार हैं।

मुख्ययमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को नसीहत देते हुये कहा कि वह नई कार्य संस्कृति के अनुरूप अपने अनुभवो का समावेश करते हुये तत्परता के साथ विकास कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूरा करें। उन्होने कहा सरकारी धन का दुरूपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावना से प्रदेश सरकार विकास कार्यो को धरातल तक पहुचाने के लिए कृतसंकल्प है। कुशल अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो के अनुभवो के तालमेल से विकास कार्यो को त्वरित गति से संचालित किया जाय।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा किये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होने कहा ब्लाक विकास की ईकाई है, सभी खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि योजनाएं समय पर शुरू हो रही है या नही। उन्होने कहा विकास हेतु जो भी धनराशि आती है उससे गुणवत्तायुक्त कार्य हो व योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बैठक मे मण्डलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवाल, मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, आदेश चैहान, सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केके वीके, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिह चैहान सहित सभी एसडीएम व जनपद व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/