उत्तराखंड | स्थगित हुई मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस, इस वजह से मचा हड़कंप, कोरोना बना वजह

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस थी लेकिन आखिरी वक्त में ये प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल हल्द्वानी में कोरोना से संबंधित समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री को रुद्रपुर में
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस थी लेकिन आखिरी वक्त में ये प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई। इसके पीछे की जो वजह है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल हल्द्वानी में कोरोना से संबंधित समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री को रुद्रपुर में मीडिया से बात करनी थी। प्रेस कांफ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों-नेताओं और पत्रकारों की स्क्रीनिंग की गई। इस बीच एक दैनिक अखबार के पत्रकार की स्क्रीनिंग के दौरान वहां हड़कंप मच गया।

तेजी से पैर पसारते कोरोना संक्रमण के बीच #उत्तराखंड में डराने वाली ये तीन बातें क्या हैं ?  नीचे देखिए वीडियो- 

स्क्रीनिंग के दौरान पत्रकार के शरीर का तापमान काफी हाई निकला, पहले समझा गया कि गर्मी अधिक होने के कारण शायद पत्रकार के शरीर का तापमान बढ़ा होगा लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी पत्रकार के शरीर का तापमान जस का तस रहा तो फिर पत्रकार को तुरंत होम क्वॉरेंटाइन किया गया और उसका कोविड सैंपल लिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता भी स्थगित कर दी गई।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost